सहारनपुर, अप्रैल 8 -- हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) खेल प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर शारिक चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से शारिक चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा लिया गया यह निर्णय संगठन में सकारात्मक संदेश देगा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने बताया कि एक मई से हस्तिनापुर क्षेत्र के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों पर चलकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर कपिल चौधरी, मुकेश चौधरी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.