रालोद को मजबूत करने को इन्द्रमणि कर रहे गांवों में बैठक
बिजनौर, जुलाई 29 -- राष्ट्रीय लोकदल के विधानसभा अध्यक्ष मास्टर इंद्रमणि बवनपुरा गांव पहुंचे। राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को न्याय पंचायत, गांव तथा बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए बैठक की। इस दौरान आयोजित बैठक में पूनम चौधरी ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का कार्यकाल स्वर्ण युग था। जिसमें किसानों और मजदूरों की समस्या का खुले दिल से निदान होता था। किसान आयोग को लागू करवाने का काम चौधरी साहब ने किया था। मास्टर इन्द्रमणि ने कहा कि चौधरी साहब के कार्यकाल में भ्रष्टाचारी और रिश्वतखोर डरते थे।चौपाल में विकास कुमार, विपिन कुमार, अजीत सिंह, दीक्षित देशवाल, राहुल देशवाल, ओमकार, अवधेश कुमार, मुकुल, निशान देशवाल, तुषार, विशाल, शुभम, पवन कुमारसचिन कुमार, और बबलू देशवाल आदि मौजूद रहे।--------
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.