मेरठ, मार्च 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के जनता दल यूनाइटेड में 26 साल तक रहे पूर्व सांसद केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। दिल्ली के कॉन्सटिट्यूशन क्लब में उन्होंने रालोद सुप्रीमो एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के सामने सैकड़ों समर्थकों के साथ रालोद ज्वाइन कर ली। राजनीति के दिग्गज माने जाने वाले केसी त्यागी के आने से रालोद को न केवल मजबूती मिलेगी बल्कि उनके राजनीतिक अनुभव का भी लाभ आगामी विधानसभा चुनावों में मिलेगा। केसी त्यागी साथ ही उनके पुत्र अमरीश त्यागी पूर्व मंत्री अशोक त्यागी समेत क्षेत्र के दिग्गज नेताओं ने भी रालोद का दामन थाम लिया। केसी त्यागी नौंवी लोकसभा (1989-1991) में हापुड़ गाजियाबाद सीट से जनता दल से सांसद रहे थे। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद रहे त्यागी ने नीतीश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.