रालोद के सम्मेलन में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर बल
शामली, अप्रैल 12 -- राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित भाईचारा सम्मेलन में हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने पर बल दिया गया। रविवार को पानीपत रोड पर पंजीठ-रामड़ा चौराहे पर राष्ट्रीय लोकदल की ओर से भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सतवीर पंवार ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि प्रबुद्ध कुमार और दिलनवाज खान उपस्थित रहे, जिनका फूल-मालाओं व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती भाईचारे पर निर्भर करती है। समाज में एकता होगी तो ही देश प्रगति करेगा। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भाईचारे का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर राजनीति की। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.