रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य मनोनीत
लखनऊ, जुलाई 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे को पार्टी के संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। श्री दुबे को पार्टी के इस सर्वोच्च नीति-निर्धारण मंडल में स्थान मिलने पर यूपी रालोद के समस्त पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने इसके लिए श्री दुबे को बधाई दी है। प्रदेश पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि श्री दुबे के संसदीय बोर्ड में शामिल होने से इन सभी क्षेत्रों में पार्टी संगठन को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में रालोद एक नई ताकत के साथ उभरेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.