लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय परिसर स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। यज्ञ में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय, राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आहुति डालकर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। हवन-पूजन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.