रालोद के प्रतिनिधि मंडल ने केसी त्यागी को किया सम्मानित
हापुड़, सितम्बर 27 -- हापुड़, राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी से रालोद के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने केसी त्यागी को फूलो का गुच्छ देकर सम्मानित किया। केसी त्यागी ने आगामी 25 दिसंबर को स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के पैतृक गांव नूरपुर में होने वाली जनसभा की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव अब्बास अली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव खेल प्रकोष्ठ बिजेन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ मोनू चौधरी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र त्यागी, युवा क्षेत्रीय सचिव नौशाद मालिक, शहर अध्यक्ष खालिद जिलानी, श्रीपाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चौधरी चरण सिंह की जयंती पर नूरपुर में जुटेंगे दिग्गज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.