मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम तोमर के निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। बघरा निवासी श्रीराम तोमर ने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली, जिसके बाद गमगीन माहौल में उनके पैतृक बाग में अंतिम संस्कार किया। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। अंतिम दर्शन के लिए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत, विधायक राजपाल बालियान, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी और खाप चौधरियों समेत बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक लोग पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद संदीप मलिक, अनिल चौधरी मुन्नू और मलिक खाप के चौधरी श्यामपाल मलिक प्रमुख रहे। वक्ताओं ने उन्हें एक समर्पित नेता बताया। उनके निधन को जनपद और पार्टी के ...