हापुड़, अप्रैल 28 -- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के परामर्श पर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने हापुड़ के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। सिंभावली के मौहम्मतदपुर खुडलिया निवासी कुलदीप राठी पुत्र जयभगवान राठी को रालोद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उसको पूरा करने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर पूरा करने का काम किया जाएगा। पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं प्रदेश महासचिव शिवकुमार त्यागी ने कुलदीप राठी को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी, साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाह्न किया। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान, राहुल पंवार, मनोज तेवतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.