रालोद के खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी कविता दलाल
बागपत, जून 26 -- राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने बिजवाड़ा गांव की बहू और भारत की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला रेसलर कविता दलाल को पार्टी के खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा के जींद जिले की मूल निवासी कविता दलाल ने वर्ष 2009 में बागपत जनपद के बिजवाड़ा गांव के अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी गौरव तोमर से विवाह किया था।कविता दलाल ने खेल जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने वेटलिफ्टिंग से लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूई तक में भारत का नाम रोशन किया। डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में सूट-सलवार पहनकर उतरने वाली वह पहली भारतीय महिला रेसलर हैं। उन्होंने हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। मार्च माह में कविता दलाल ने अपने पति ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.