रालोद की बैठक में संगठन को मजबूत करने का फैसला
मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- मिर्जापुर। नगर के फतहां स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में राष्ट्रीय लोकदल की हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने का फैसला किया गया। इस दौरान अक्तूबर में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में रणनीति तैयार की गई। बैठक को युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने संबोधित किया। इस मौके पर विजय गुप्ता ने सपा की सदस्यता छोड़ कर रालोद में शामिल हो गए। बैठक में अमरकांत द्विवेदी, रमेश पटेल, राकेश पटेल, ध्रुव पाण्डेय, सोनू, अतुल मिश्र, प्रभाकर पटेल, रोशन सिंह, इस्तियाक रजा कादरी, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.