बुलंदशहर, अगस्त 9 -- राष्ट्रीय लोकदल की संगठनात्मक बैठक रविवार को बुलंदशहर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ और गांव स्तर पर मजबूत करने के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर गांव में चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि आरएलडी हर गांव और हर घर तक अपनी पहुंच मजबूत कर रही है। गांवों में चुनाव प्रबंधन समितियों का गठन पार्टी की चुनावी तैयारी की मुख्य रीढ़ बनेगा। प्रोफेसर भीष्म सिंह ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर अनुशासित और सक्रिय बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। डॉ. कुंवरवीर सिंह ने कहा कि पढ़ा-लिखा और पेशेवर वर्ग भी चौधरी जयंत चौधरी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहा है। कॉर्डिनेटर मोहित सिरो...