हाथरस, मई 8 -- सहपऊ। कस्बा में राष्ट्रीय लोक दल की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस दौरान रालोद के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह ने कस्बा नगर अध्यक्ष पद के लिए रमेश बघेल को शपथ दिलाई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और सभी को मिलकर क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने नव नियुक्त नगर अध्यक्ष से पार्टी को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद रमेश बघेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं: अर्कवंशी बैठक में संचालन जिला उपाध्यक्ष मुनमुन चौ...