लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- लखीमपुर। राष्ट्रीय लोक दल की बैठक में किसानों को खाद की उपलब्धता में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पर्याप्त खाद होने के बावजूद किसानों को इसकी आपूर्ति में परेशानी हो रही है। इससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है। बैठक में दिल के डाक्टर का अभाव का मुद्दा उठाया गया। वहीं जिलाध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि खीरी जिले की आबादी चालीस लाख से अधिक है। पिछले कई महीनों में दर्जनों लोगों की हृदयाघात से मौत हो चुकी है। इनमें 25 से 45 साल के लोग शामिल हैं। रालोद ने इन गंभीर मुद्दे को जिला प्रशासन और सरकार के सामने उठाने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: प्रखंड क्रियान्वयन समिति की बैठक में खाद की कालाबाजारी का आरोप वहीं सदस्यता अभियान की समीक्षा में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पार...