रालोद की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
अमरोहा, जुलाई 15 -- गजरौला, संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का भाईचारा सम्मेलन बुधवार को मंडी धनौरा में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने संगठन की मजबूती, सामाजिक भाईचारे एवं आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का कार्य करें।सलमान मलिक को संगठन में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जनपद अमरोहा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने की। संचालन युवा नेता पुष्पराज चौधरी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष सरजीत सिंह, पूर्व मंत्री व पूर्व जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.