गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय लोकदल की क्षेत्रीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए गांव-गांव तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधाकर पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्र व रमेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी, जिलाध्यक्ष सतीश कुमार दुबे सहित देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्...