लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) एनडीए सरकार की उपलब्धियां बताने के बहाने पूर्वांचल में अब अपनी पैठ बढ़ाएगा। रालोद 15 मार्च को देवरिया में जनसभा करेगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी समेत सभी शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। पूर्वांचल में आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर व मऊ में भी रैलियां होंगी। प्रदेश अध्यक्ष डा रामाशीष राय ने शुक्रवार को बातचीत में कहा कि रालोद किसानों, युवाओं तथा आम जनता की आवाज को मजबूती से पहुंचाएगा। पश्चिमी यूपी में 31 जुलाई तक बूथ स्तर तक पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत किया जाएगा। अगस्त व सितंबर में हर जिले में सम्मेलन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.