मेरठ, अप्रैल 21 -- सिवालखास क्षेत्र के ग्राम ईकड़ी में आने वाली 25 अप्रैल को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। क्षेत्र में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है और कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। रैली को सफल बनाने के लिए मंगलवार को शेखपुरी, बुड्ढा, मढ़ी मल्लाहपुर, डालमपुर, चिंदौड़ी अट्टा, मीरपुर और रामपुर सहित आसपास के गांवों में रालोद कार्यकर्ता सक्रिय रूप से लोगों से संपर्क कर रहे हैं। सिवालखास विधायक गुलाम मुहम्मद ने कहा कि यह जनसभा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का मंच बनेगी। जयंत चौधरी का मार्गदर्शन क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा देगा और जनता का भरोसा रालोद के प्रति और मजब...