मेरठ, अप्रैल 19 -- सिवालखास में रालोद की ऐतिहासिक रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। 25 अप्रैल को ग्राम ईकड़ी में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए हैं। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के मेरठ आगमन को लेकर सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में उनकी यह पहली विशाल जनसभा ग्राम ईकड़ी में होगी। रैली के मद्देनजर सिवालखास विधानसभा के विभिन्न गांवों जंगेठी, घाट, गून, सिवाल, खानपुर ढडरा में रालोद नेताओं की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया।प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की व्यस्तता और ऐतिहासिक जीत के बाद जयंत चौधरी का जनता के बीच आना एक भावुक क्षण है। उन्होंने कहा कि ईकड़ी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.