रालोद किसान-मजदूर और समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहा: त्रिलोक त्यागी
हापुड़, मई 18 -- रालोद के राष्ट्रीय महासचिव(संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कहा रालोद किसान, गरीब, मजदूर और युवाओं की पार्टी है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने इन सभी वर्गो को एकजुट कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया था। उन्होंने देश की राजनीति को बदला था, जो राजनीति की महलों में कैद थी। उस राजनीति को चौधरी साहब ने गांवों की गलियों में उतारा। उन्होंने जात पात को दूर रख, गांवों के लोगों को नेता बनाने का काम किया। वह रविवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित श्रीराम वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर बोल रहे थे। त्यागी ने कहा कि आज चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए रालोद चल रही है। सरकार में रहते हुए सरकारी योजनाओं का किसान, युवाओं, गरीबों व वंचितों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.