रालोद का हर गांव-वार्ड में संपर्क सूत्र बनाने का मुहिम शुरू
मुजफ्फर नगर, जून 22 -- मुजफ्फरनगर उप्र में आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल ने भी अब एक बार फिर से धरातल पर काम करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर हरेक विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, शहरी क्षेत्र में हरेक वार्ड में संपर्क सूत्र बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बकायदा जिला संयोजक भी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर जनपद में विकास कादियान को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, रविवार को सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे राज्यसभा के पूर्व सांसद केसी त्यागी के पुत्र एवं रालोद के केन्द्रीय पर्यवेक्षक अंबरीश त्यागी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए संगठन सर्वोपरि है।केन्द्रीय पर्यवेक्षक अंबरीश त्यागी ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.