मेरठ, सितम्बर 25 -- मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल का सामाजिक समरसता सम्मेलन शनिवार को लालकुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में आयोजित होगा। यह जानकारी रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन ने दी। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी होंगे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार भी सम्मेलन में पहुंचेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, प्रबुद्ध कुमार, पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित, नरेन्द्र सिंह खजूरी, संगीता दोहरे मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चरण सिंह के संघर्ष और जीवन दर्शन को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे यह भी पढ़ें- रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में बनी चुनावी जीत की रणनीति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...