गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन सुबह 11 बजे से मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में होगा। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार दुबे ने बताया कि सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय विशिष्ट अतिथि होंगे। सम्मेलन के बाद त्रिलोक त्यागी प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में समय से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...