रालोद कार्यालय पर पूर्व सैनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
बिजनौर, मार्च 16 -- बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के पार्टी कार्यालय पर पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सतेन्द्र कुमार फौजी को जिला महासचिव व कैलाश सिंह को जिला उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ रालोद का मनोनयन पत्र दिया गया। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लवकुश फौजी ने पदाधिकारियों को फूलमाला व पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। रविवार को रालोद के पार्टी कार्यालय पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने तथा संचालन लवकुश फौजी जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने किया। पूर्व सैनिकों ने लवकुश फौजी के माध्यम से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूर्व सैनिकों के हित में मांग रखी। लवकुश फौजी ने कहा कि मांग की गई है कि देश में पूर्व सैनिकों की टोल फीस माफ होनी चाहिए, पूर्व सैनिक आयोग का गठन यूपी में होना चाहिए।इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.