पटना, मार्च 6 -- रालोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नौ मार्च को पार्टी के कौटिल्य नगर, विधायक कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। इसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस करेंगे। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस पासवान भी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को रालोजपा के मुख्य प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि बैठक में विभिन्न राज्यों से रालोजपा एवं दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष आदि शामिल होंगे। मौके पर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भी रालोजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा होगी और कई अहम फैसले लिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.