मेरठ, अप्रैल 11 -- राली चौहान और जयभीमनगर में एक युवक और किशोरी के फांसी लगाने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि किशोरी के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। गांव राली चौहान निवासी आकाश (20 साल) गांव में ही बॉल बनाने का काम करता था। गुरुवार रात आकाश अपने कमरे में जाकर सो गया। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक आकाश नहीं उठा तो उसके भाई मनीष चाय लेकर उसके कमरे में गई। जहां आकाश का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जयभीमनगर ​निवासी 16 साल की किशोरी ने घर के जाल में फांसी का फंदा बना लटकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। हालांकि परिजनों ने कानूनी कार्रव...