मेरठ, अप्रैल 10 -- भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान और जयभीमनगर में युवक और किशोरी द्वारा फांसी लगाने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि किशोरी के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। गांव राली चौहान निवासी आकाश (20 साल) पुत्र रामू गांव में ही बॉल बनाने का काम करता था। गुरुवार रात आकाश अपने कमरे में जाकर सो गया। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक आकाश नहीं उठा तो उसके भाई मनीष चाय लेकर उसके कमरे में गई। जहां आकाश का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। आकाश के फांसी लगाने से पूरे परिवार में शोक व्याप्त हो गया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं जयभीमनगर ​निवासी 16 साल की किशोरी ने घर के जाल से लटकर आत्महत्या कर ली। सूच...