रुडकी, अगस्त 13 -- लक्सर। हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज, रायसी में स्वतंत्रता दिवस पखवाड़े के पांचवें दिन क्विज में छात्रों ने सामान्य ज्ञान और राष्ट्रभक्ति से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. केपी सिंह, प्राचार्य प्रो. आदित्य गौतम, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. मनोज कुमार छोकर, डॉ. केपी तोमर और डॉ. विनीता ने दीप जलाकर किया। प्रबंधक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। प्राचार्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों में ज्ञान के साथ नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय चेतना का विकास होता है। यह भी पढ़ें- तिरंगे के इतिहास से राष्ट्र निर्माण तक, प्रश्नोत्तरी में परखा विद्यार्थियों का ज्ञान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...