गुड़गांव, फरवरी 16 -- गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। अरावली की पारिस्थितिकी को बचाने के लिए वन विभाग ने सोमवार को रायसीना की पहाड़ियों पर अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की टीम ने यहां करीब 28 एकड़ बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से विकसित किए जा रहे फार्म हाउसों की दीवारों को जेसीबी की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जिला वन अधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि जिस जमीन पर यह निर्माण कार्य चल रहा था, वह पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम (पीएलपीए) की धारा 4 और 5 के तहत संरक्षित है। कानूनन इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण, पेड़ काटना या चारदीवारी बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद भू-माफिया पहाड़ियों को काटकर वहां अवैध रूप से फार्म हाउस बनाने की कोशिश कर रहे थे। खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.