रिषिकेष, फरवरी 21 -- चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन को लेकर ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों ने शनिवार को नेशनल हाईवे तथा रानीपोखरी-ऋषिकेश (दून-ऋषिकेश) मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एक विस्तृत संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक सुरक्षा कार्यों के क्रियान्वयन के लिए सविन बंसल को भेज दी गई है। शनिवार को ट्रैफिक निरीक्षक प्रदीप कुमार और एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत के नेतृत्व में एनएचएआई, एनएच और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की टीम ने रायवाला से भानियावाला तक नेशनल हाईवे का जायजा लिया। इसके बाद टीम जौलीग्रांट होते हुए रानीपोखरी और फिर ऋषिकेश पहुंची। इस दौरान हाईवे और रानीपोखरी-ऋषिकेश मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहों, तिराहों, यू-टर्न और कट प्वाइंट्स का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि यात्रा के दौरान यातायात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.