रायवाला में नौ घंटे ठप रही बिजली सप्लाई
रिषिकेष, मई 9 -- रायवाला क्षेत्र की तीन ग्रामसभाओं में बिजली सप्लाई करने वाली 33 केवी की मुख्य लाइन में शनिवार को श्यामुपर क्षेत्र में अचानक फाल्ट आ गया, जिससे पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। जिसके चलते स्थानीय लोग सुबह से शाम तक बिजली संकट से जूझते रहे। चार बजे बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट खोजकर ठीक किया, जिसके बाद कहीं सप्लाई को सुचारू किया जा सका। शनिवार सुबह करीब दस बजे अचानक प्रतीतनगर, रायवाला गांव और खांड गांव के घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। दोपहर में तक बिजली नहीं आने से लोग चिलचिलती गर्मी में बिलबिला उठे। यह भी पढ़ें- विकासनगर समेत 20 गांवों में सात घंटे गुल रही बिजली, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित वहीं, बिजली नहीं होने की वजह से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे स्थानीय लोगों को दोहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.