सहारनपुर, जनवरी 2 -- मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त अतिक्रमण संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम सहारनपुर ने त्वरित अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान करीब 15 दुकानदारों के चालान कर कुल 14,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। शिकायत में बताया गया था कि मातागढ़ से धोबीघाट जाने वाले मार्ग पर अरबी मदरसे की पुलिया के पास सड़क किनारे ठेलियां खड़ी कर अतिक्रमण किया गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। इस पर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने मौके पर पहुंचकर ठेलियां हटवाईं और अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला। इसी क्रम में रायवाला क्षेत्र में रामकृष्ण परमहंस स्कूल चौक पर अतिक्रमण की शिकायत पर चार दुकानदारों के चालान काटे गए। रायवाला के निकट इस्लामियां कॉलेज रोड पर भी अभियान चलाकर आठ दुकानदारों पर कार्रवाई की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.