रिषिकेष, मई 29 -- प्रतीनगर रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या पर लगातार लग रहे जाम और बढ़ती दुर्घटना संभावनाओं को देखते हुए प्रधान ने रेलवे मुरादाबाद मंडल की डीआरएम और रेल मंत्री पत्र भेजकर डबल रेलवे फाटक की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने बताया कि रायवाला रेलवे फाटक क्षेत्र की अत्यंत व्यस्त क्रॉसिंग है, जहां प्रतिदिन लगभग 66 ट्रेनों की आवाजाही होती है। लगातार फाटक बंद रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे जनसुरक्षा पर खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया की काफी समय से रेलवे ओ...