गढ़वा, दिसम्बर 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के खजूरी स्थित रायल ग्रांड परिसर में बुधवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। उसमें विभिन्न गांवों के कीर्तन मंडली से जुड़े लोग शामिल हुए। उस दौरान इनके द्वारा किए जा रहे कीर्तन हरे रामा, हरे कृष्णा... के जयकारे से आस पास का वातावरण भक्तिमय हो उठा और लोग भगवान की भक्ति में डूब गए। अखंड कीर्तन का आयोजन समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ. अनिल साह और डॉ. आयुष कुमार ने कराया था। 24 घंटे के अखंड कीर्तन में शामिल हुए विभिन्न गांवों के कीर्तन मंडली से जुड़े लोग इस अखंड कीर्तन में रजहरा, पढुआ, लोआदाग, बंका, अधौरा, गोंदा सहित अन्य गांवों के कीर्तन मंडली से जुडे लोग शामिल हुए। सभी ने लगातार 24 घंटे दिन व रात भगवान का भजन कीर्तन किया। मंगलवार के दोपहर तीन बजे से बुधवार के दोपहर तीन बजे तक अखंड कीर्तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.