रायरंगपुर से राजधानी ट्रेन चलाने की उठी मांग
जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- जमशेदपुर। रायरंगपुर या बादामपहाड़ से नई दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-पुरी डेली ट्रेन की मांग उठने लगी है। पूर्व विधायक प्रहलाद पूर्ति ने रेलमंत्री सोमवार को रायरंगपुर स्टेशन मैनेजर सुरेश सोरेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक के अनुसार, ओडिशा के मयूरभंज जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र को दिल्ली और अन्य महानगरों के रेल नेटवर्क से जोड़ना जरूरी है। ज्ञापन सौंपते समय अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के कई समर्थक मौजूद थे। बादामपहाड़-पुरी स्पेशल ट्रेन को दैनिक करने पर भी जोर दिया गया। प्रहलाद पूर्ति ने कहा कि रायरंगपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पैतृक क्षेत्र है। इसके बावजूद नई दिल्ली से सीधा रेल संपर्क नहीं हो सका है। राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन से मयूरभंज और आसपास के आदिवासी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.