आदित्यपुर, जून 23 -- टाटानगर बादामपहाड़ मार्ग के बहलदा और रायरंगपुर स्टेशन पर खानपान स्टॉल खोलने का आदेश चक्रधरपुर रेल मंडल से हुआ है। रेल मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी स्टॉल खोलने की योजना है। टाटानगर स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर कई महीने से बंद स्टॉल को शुरू कराने में रेलवे वाणिज्य विभाग जुटा है। वहीं, आदित्यपुर, सीनी, गम्हरिया, कांड्रा एवं अन्य स्टेशनों पर स्टॉल खोलने का रेलवे ने सर्वे कराया है। छोटे स्टेशनों पर स्टॉल खुलने से ग्रामीण यात्रियों को सहूलियत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...