रायमुनी सरदार की पति ने की थी हत्या, गिरफ्तार कर भेजा जेल
चक्रधरपुर, जून 20 -- चक्रधरपुर। टोकलो थाना क्षेत्र के जानटा गांव में पति ने ही अपनी पत्नी का मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दिया था। जिसके बाद अपराध छुपाने के लिए उसे आत्म हत्या का रूप दिया गया था। लेकिन टोकलो पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करते हुए महिला के पति चैतन गिलुवा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 15 जून की सुबह चार बजे जानटा गांव निवासी चैतन गिलुवा अपनी पत्नी रासमुनी सरदार और डेढ़ साल की बेटी के साथ नलिता गांव मेला देखने गया था। दोपहर 12 बजे जब वे मेला देखकर लौटे तो चैतन गिलुवा अपने साथ एक किलो मांस पकाने के लिए लाया था। जब उसने अपनी पत्नी रासमुनी सरदार से मांस बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया।इस बात पर दोनों के बीच गाली-ग्लौज और तीखी बहस शुरु हो गई। गुस्सा बढ़ने पर चेतन ने उसे जान से मारने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.