आगरा, मार्च 7 -- आगरा-बांदीकुई सेक्शन में रायभा यार्ड के मध्य फाटक सं. 15 पर अनुरक्षण का कार्य होना है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि फाटक पर अनुरक्षण का काम नौ मार्च की सुबह आठ बजे से 12 मार्च की शाम सात बजे तक होगा। काम के दौरान फाटक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। फाटक बंद रहने के दौरान यहां से गुजरने वाले सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग फाटक सं. 16 और आरओबी नं. 19 ए/बी (एनएच-19 आगरा बाईपास) से गुजारने की व्यवस्था की गई है। असुविधा के लिए खेद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.