आगरा, अप्रैल 8 -- आगरा रेल मंडल में आगरा-बांदीकुई सेक्शन में स्थित रायभा-अछनेरा स्टेशनों के मध्य फाटक सं. 16 पर अनुरक्षण का वार्षिक कार्य होना है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि काम फाटक बंद किए संभव नहीं है। इस वजह से रेलवे ने काम के दौरान फाटक को 9 अप्रैल की सुबह 7 बजे से 10 अप्रैल की 7 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है। फाटक बंद रहने के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग फाटक सं. 15 एवं आरओबी सं. 19 एबी से होकर गुजारने की व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...