रायबरेली, जनवरी 10 -- जायस। जायस थाने में एसपीईएल कार्यक्रम के तहत 15 बच्चों को कानून की धाराओं के बारे में जागरूक किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने बच्चों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को कानून के मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराया। इस मौके पर अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...