गौरीगंज, मार्च 11 -- अमेठी। रायबरेली सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा बुधवार से शुरू होगा। इस दौरान वे रायबरेली और अमेठी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे। दौरे को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 12 मार्च को रायबरेली पहुंचेंगे और वहां आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी तथा अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। बैठक के बाद राहुल गांधी शाम को रायबरेली के भूयेमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे।दौरे के दूसरे दिन 13 मार्च को राहुल गांधी अमेठी पहुंचेंगे। यहां नैना रिसोर्ट...