रायबरेली में युवाओं पर भारी पड़ रहा दिल का रोग, बढ़ रहे खतरे के संकेत
रायबरेली, सितम्बर 28 -- रायबरेली,संवाददाता। बदलती जीवनशैली का असर अब युवाओं के दिल पर भी दिखाई देने लगा है। वर्तमान समय में 18 से 45 वर्ष की उम्र के लोगों में हृदय संबंधी समस्याएं और हार्ट अटैक के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञ चिंतित हैं। जिला अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में रोजाना करीब 50 मरीज हृदय संबंधी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं जिले के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत अन्य सरकारी अस्पतालों को मिलाकर रोजाना करीब दो सौ मरीज हृदय संबंधी बीमारी के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या भी लगातार सामने आ रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के बाद लोगों की दिनचर्या में बड़ा बदलाव आया है। इसमें शारीरिक मेहनत और व्यायाम कम होने के साथ खानपान में अनियमितता, तंबाकू का सेवन, बढ़ता वजन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.