लखनऊ, फरवरी 3 -- रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र के राजामऊ गांव में मंगलवार सुबह लगभग 11:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 35 वर्षीय युवक का शव खेतों के पास अजीबोगरीब अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या के आशंका जताई है। गांव की कुछ महिलाएं सुबह अपने खेतों की तरफ जा रही थीं, तभी उन्होंने गांव के बाहर स्थित एक खेत की मेड़ के किनारे ननकऊ पुत्र रामभरोसे (35) का शव अजीबोगरीब अवस्था में देखा। खेत की मेड़ के किनारे पेड़ की डाल से फंदे दुपट्टे के फंदे से बंधा शव बैठी अवस्था में मिला। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों एवं मृतक युवक के परिजनों को दी। स्थानीय पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस को मृतक क...