रायबरेली में बिजली करंट से महिला की मौत,परिजनों का रो-रोकर बुराहाल
रायबरेली, जून 4 -- शिवगढ़ (रायबरेली) संवाददाता l रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बरसीम खेड़ा मजरे गूढ़ा गांव में पंखे में उतरे बिजली करंट से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई l बुधवार की देर शाम बरसीम खेड़ा गांव की रहने वाली मैका (70) पत्नी स्व सुखराम घर के बाहर खेत में बने नए घर में अकेली थी जबकि परिजन शाम को गांव में स्थित पुराने घर चले आए थे। गांव की एक महिला जब मैका के घर गई तो देखा मृतका नीचे जमीन पर पड़ी थी और उसके सीने पर बिजली का पंखा पड़ा था। जिसकी जानकारी महिला ने उसके परिजनों को दी। परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया जब मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजनों ने ई- रिक्शा से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर अनिल कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.