रायबरेली, अप्रैल 8 -- रायबरेली। जिले में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इस बीच जहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वहीं तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज से कई इलाकों में गेहूं और सरसों की फसलें खेतों में गिर गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। स्थिति पर लगातार प्रशासन नजर रख रहा है। डीएम हर्षिता माथुर ने सभी तहसीलों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। रायबरेली जिले के ज्यादातर लोग खेती-किसानी पर निर्भर हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है। खेतों में कहीं कटाई चल रही है तो कहीं कटाई की तैयारी की जा रही है। ऐसे में अगर मौसम साफ नहीं हुआ तो खेतों में पकी खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। बीते करीब एक सप...