रायबरेली, मार्च 17 -- रायबरेली,संवाददाता। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला खाली गैस सिलेंडर की पूजा करती नजर आ रही है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे मौजूदा गैस किल्लत पर व्यंग्य के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रसोई गैस की भारी कमी हो गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गैस सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई बार तो उन्हें बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ता है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई ढाबों को बंद करना पड़ा है। वहीं, स्कूलों में बच्चों के मिड-डे मील पर भी असर पड़ा है, जिससे बच्चों के पोषण पर संकट खड़ा हो गया है।इसी परेशानी के बीच वायरल वीडियो में महिला खाली सिलेंडर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.