रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे जाम करने में बड़ी कार्रवाई, 5 नामजद समेत 250 लोगों पर मुकदमा
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- यूपी के रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर मंगलवार को शव रखकर पांच घंटे जाम लगाने में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पांच नामजद समेत ढाई सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें एक होमगार्ड भी आरोपी बनाया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। जानकारी के अनुसार, सलोन कोतवाली क्षेत्र के खमरिया पूरे कुशल गांव निवासी मेवालाल पुत्र जुगतू (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि साइकिल सवार मेवालाल को गांव के ही बाइक सवार युवक ने रंजिशन टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को रायबरेली-प्रतापगढ़ नेशनल हाईवे पर शव रखकर करीब पांच घंटे जाम लगा दिया था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब ग्रामीणों को मनाने की कोशिश तो ग्रामीण और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.