रायबरेली पर सवाल से पहले बनारस के जनादेश पर जवाब दें रक्षामंत्री, अजय राय का भाजपा पर पलटवार
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रायबरेली से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जीत और समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर सवाल किया। इस पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर पलटवार किया। अजय राय ने कहा, रायबरेली पर सवाल से उठाने से पहले वाराणसी के जनादेश पर रक्षामंत्री को जवाब देना चाहिए। उन्होंने रायबरेली का उदाहरण देते हुए कहा, 2019 से 2024 तक सोनिया गांधी वहां से सांसद रहीं और इसके बाद राहुल गांधी ने उसी सीट पर जीत हासिल की। अजय राय ने आरोप लगाया कि 2024 को लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट पर कथित चुनावी गड़बड़ी और सहयोगी दलों के सहारे जीत हासिल की थी। भाजपा पर हमलावर हुए अजय राय ने कहा, दूसरों के जनादेश पर सवाल उठाने के पहले बीजेपी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.