रायबरेली, अप्रैल 6 -- बछरावां (रायबरेली), संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रायबरेली के बछरावां कस्बे में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर लखनऊ की ओर से उन्नाव जिले के मौरावां थानाक्षेत्र के असरेंदा गांव निवासी बाइक सवार रायबरेली की ओर जा रहा था। इस दौरान बछरावां कस्बे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आए चार पहिया वाहन उसे बाइक समेत कुचलते हुए निकल गया। हादसे में जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं युवक की घटनास्थल पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.