लखनऊ, मार्च 17 -- मोहनलालगंज के फत्तेखेड़ा में रहने वाले ग्राम रोजगार सेवक व समाचार पत्र वितरक रमेश कुमार (39) की आत्महत्या के मामले को लेकर मंगलवार को राजनीति गर्मा गई। दोपहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अंकुर शुक्ल व कई संगठनों के लोग उनके घर पहुंचे। परिवारीजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और मृतक आश्रित पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग की। राजनैतिक दलों ने मामले को रोजगार के मानदेय से जोड़ने की कोशिश की। कहा गया कि कई महीनों से रोजगार सेवकों का मानदेय रुका है इस कारण रमेश कुमार ने आत्महत्या कर ली। इसके उलट रामेश के भाई राजेश ने इस बात का खंडन किया है उनका दावा है कि राजेश कई माह से मानसिक बीमारी से ग्रसित थे। ‌उन्हें कई अन्य बीमारियां भी थी। इस कारण उन्...